E Shram Card Payment Status:अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो हमारे पास आज आपके लिए एक बहुत जरूरी जानकारी है। दरअसल बात यह है कि सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड धारकों को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे में अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो आपको यह जान लेना चाहिए कि सरकार से आपको आर्थिक सहायता मिली है या नहीं।
यह जानने के लिए आपको ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक करना होता है। दरअसल आप अपनी पेमेंट की स्थिति को चेक करके निश्चित हो सकते हैं कि आपको सरकार की ओर से वित्तीय मदद मिल रही है। परंतु आपको इसके लिए भुगतान की स्थिति को जांचने की सही जानकारी होनी आवश्यक है।
यदि आपको नहीं पता कि ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक किया जाता है तो आज आपको हम इसी बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि ई-श्रम कार्ड भुगतान स्थिति को आप कैसे घर बैठे जान सकते हैं इसके अलावा और भी कई प्रकार की जानकारी हम आपको ई-श्रम कार्ड से संबंधित देने वाले हैं।
E Shram Card Payment Status
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड दिया जाता है। इसके पीछे कारण है कि सरकार इन श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारना चाहती है। यही कारण है कि समय-समय पर सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड धारकों को वित्तीय सहायता की जाती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने मजदूर नागरिक को 1000 रूपए तक की राशि सरकार से प्राप्त होती है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य गरीब लोगों की वित्तीय स्थिति को सुधारना है। तो ऐसे में आपको नियमित रूप से ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस को चेक करते रहना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड योजना
हमारे देश में आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के बहुत सारे लोग रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे नागरिक हैं जो असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं। तो सरकार ने इन सब लोगों के जीवन को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से ई-श्रम कार्ड योजना को आरंभ किया है।
इस तरह से जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें सरकार से नियमित रूप से वित्तीय सहायता मिलने के साथ-साथ और भी बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं। यहां आपको बता दें कि श्रमिक कार्ड धारक को हर महीने सरकार 1000 रूपए तक की राशि देती है।
यह धनराशि सीधे मजदूर व्यक्ति के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से जारी की जाती है। इस तरह से योजना को पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से चलाया जा रहा है और जरूरतमंद गरीब श्रमिको तक फायदा पहुंचाया जा रहा है।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
जिन असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पास ई-श्रम कार्ड होता है तो इसके अंतर्गत इन्हें बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं जैसे :-
- 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद श्रमिक व्यक्ति को सरकार से 3000 रूपए की पेंशन हर महीने प्राप्त होती है।
- श्रमिक कार्ड धारक को प्रति महीने 1000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाती है।
- अगर श्रमिक कार्ड धारक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है ऐसी स्थिति में मृत्यु बीमा 2 लाख रुपए का मिलता है।
- ई-श्रम कार्ड धारक मजदूर को विकलांगता होने पर 100000 रुपए की वित्तीय सहायता सरकार से मिलती है।
- अगर ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिक की दुर्घटना की वजह से मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में परिवार को योजना के तहत वित्तीय सहायता मिलती है।
ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता
सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड केवल ऐसे गरीब व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरा करते हैं :-
- ई-श्रम कार्ड केवल ऐसे लोगों का बनता है जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर होते हैं।
- मजदूर व्यक्ति की उम्र 16 साल से लेकर 59 साल तक के बीच में होनी अनिवार्य है।
- जरूरी है कि श्रमिक व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- असंगठित क्षेत्र के मजदूर का अपना खुद का बैंक खाता होना आवश्यक है।
ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करे?
तो अगर आप अपने भुगतान की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित हम बहुत ही सरल तरीका बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप मात्र कुछ ही देर में अपने पेमेंट के स्टेटस को चेक कर सकते हैं :-
- सर्वप्रथम आपको अपने भुगतान की स्थिति को जानने के लिए श्रम एवं रोजगार में मंत्रालय की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां होम पेज पर आपको श्रमिक भरण पोषण भत्ता योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इतना करते ही आपके समक्ष एक अन्य नया पेज आ जाएगा जिसमें आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको चेक वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसे दबा देना है।
- अब यहां पर आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस का सारा विवरण खुलकर आ जाएगा।
- यहां अब आप यह देख सकते हैं कि आपका भुगतान की स्थिति क्या है।